Latest

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून से मध्य प्रदेश में 5 दिवसीय दौरा

राष्ट्रपति 18 जून से मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे के दौरान वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी और ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। साथ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, जबलपुर,और श्योपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वे प्रवास के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और अन्य कई प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे बैतूल में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी, जहां वे ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी और शाम की आरती में भी शामिल होंगी। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट ने राष्ट्रपति के दौरे के लिए खास इंतज़ाम भी किए हैं।

जबलपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से जुड़े स्थलों तथा कार्यक्रमों में शामिल होंगी।दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्था और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर संबंधित जिलों में प्रशासनिक स्तर पर समन्वय किया जा रहा है। उनके पांच दिवसीय दौरे को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष सतर्कता और तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।

ED seeks attachment of assets in CMRL-Exalogic case

एकीकृत रेलवे भर्ती पोर्टल

दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष

Wayanad to Set Up District-Wide Disaster Monitoring Network

CPM central panel faults Kerala unit over poll debacle