Latest

यूपी के एक्सप्रेसवे पर हाईस्पीड इंटरनेट

उत्तर प्रदेश सरकार अपने निर्माणाधीन नौ एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया कराने जा रही है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथॉरिटी राज्य के बुनियादी ढांचे को डिजिटल रूप से आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है। प्रदेश में निर्माणाधीन सभी नौ एक्सप्रेसवे और उनके लिंक मार्गों पर अब निर्बाध हाईस्पीड इंटरनेट और मजबूत मोबाइल डेटा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के दोनों ओर ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क बिछाने की योजना तैयार की गई है, जिससे यात्रा के दौरान संचार व्यवस्था बेहद सुगम हो जाएगी।

यह पूरी डिजिटल संचार परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत विकसित की जाएगी। इसके लिए यूपीडा ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं, जिसके जरिए लगभग 985.53 किलोमीटर के दायरे को हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। हालांकि, इस नई योजना में पहले से बने गंगा, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे शामिल नहीं हैं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के साथ-साथ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों और मैन्युफैक्चरिंग लॉजिस्टिक क्लस्टर्स को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है। इसके साथ ही, यह मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सरकारी एप्लीकेशनों और एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के संचालन को अधिक सटीक और प्रभावी बनाएगा, जिससे एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार डिजिटल रूप से सशक्त और आधुनिक बनाया जा रहा है।

ACTS Seeks Removal of Waqf Board Chief Over Munambam Row

TN CM Vijay Meets AP CM to Resolve Water Sharing

Dasara Utsav:Sacred Indrakeeladri Glows For Sharan Navaratri Event

लखनऊ से भाजपा का चुनावी शंखनाद

वसुंधरा ताल में अर्ली वार्निंग सिस्टम