Latest

भाजपा कृष्ण की नगरी कुरुक्षेत्र से करेगी चुनावी जनसभा का आगाज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 4 अगस्त को विधानसभा चुनाव की जनसभा की शुरुआत श्री कृष्ण जी की नगरी कुरुक्षेत्र से करने का निर्णय लिया है। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 4 अगस्त को कुरुक्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत श्री कृष्ण जी की नगरी कुरुक्षेत्र से अपनी चुनावी जनसभा की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। जनसभा को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) संबोधित करेंगे। यह जनसभा भाजपा के चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी, जो पार्टी की रणनीति और मुद्दों को जनता के सामने रखेंगे।

जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे

जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini), पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी विप्लव कुमार देब, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर,  सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता रैली में मौजूद रहेंगे।

कुरुक्षेत्र भारतीय संस्कृति और धार्मिकता का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। भाजपा जनसभा की शुरुआत के लिए कुरुक्षेत्र चुना है ताकि पार्टी एक मजबूत संदेश दे सके और स्थानीय मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कर सके। जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा की इस जनसभा से अपने समर्थकों और संभावित मतदाताओं को आकर्षित करके एक सकारात्मक दिशा में चुनावी अभियान को आगे बढ़ा सके।

पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में बढ़े 40 लाख से ज्यादा वोटर्स

ED Summons Veena Vijayan in CMRL-Exalogic Probe

शेखूपुर विधानसभा में राजनीतिक दलों के नए समीकरण

CID searched Mamata Banerjee’s residence, Abhishek's office

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट किया