Latest

ब्रिटेन की जेल से जूलियन असांजे की रिहाई

जूलियन असांजे (Julian Assange) की ब्रिटिश जेल से रिहाई के बाद वह अपने गृह देश ऑस्ट्रेलिया (Australia) वापस लौट रहे हैं।

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे (Julian Assange) को जेल से रिहा कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनका ब्रिटिश जेल (British Jail) से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, वह अमेरिका (USA) के साथ समझौते के तहत आरोप कबूल करने को तैयार हो गए हैं। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया है। अब जूलियन असांजे अपने देश ऑस्ट्रेलिया (Australia) लौट सकते हैं।

असांजे ब्रिटेन की जेल में बिता चुके हैं 5 साल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असांजे को 62 महीने की जेल तक की सजा हो सकती है। हालांकि, असांजे ने ब्रिटेन की जेल में करीब 5 साल यानी 60 महीने बिताए हैं तो इससे उनकी सजा पूरी मानी जाएगी। ऐसे में वह अपने मूल देश ऑस्ट्रेलिया (Return Australia) लौट सकते हैं।

अमेरिकी कोर्ट में पेश होकर स्वीकार करेंगे आरोप!

US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (US District Court) के दस्तावेजों के मुताबिक 52 साल के असांजे ने अमेरिका (USA) के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत वह अमेरिका की साइपन कोर्ट (Saipan Court) में पेश होंगे। यहां वे अमेरिका के खुफिया दस्तावेजों को हासिल करने के लिए साजिश रचने के आरोप को स्वीकार करेंगे।

असांजे पर गोपनीय सैन्य रिकॉर्ड छापने का आरोप

आपको बताते चले कि जूलियन असांजे (Julian Assange) पर 2010 और 2011 में पूर्व सैन्य खुफिया विश्लेषक चेल्सी मैनिंग (Former military intelligence analyst Chelsea Manning) द्वारा दिए गए गोपनीय सैन्य रिकॉर्ड को प्रकाशित करने का आरोप है। सरकारी डेटा चुराने और उसे प्रकाशित करने के मामले में कथित भूमिका के लिए 2019 के अभियोग में 18 मामलों का सामना करना पड़ा था। इसमें अधिकतम 175 साल की जेल की सजा हो सकती है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए इक्वाडोर दूतावास में छिप गए थे असांजे

जूलियन असांजे (Julian Assange) की गिरफ्तारी के बाद से उन्हें विवादास्पद शख्स के रुप में देखा जाने लगा था। उन्होंने पिछले 5 साल दक्षिण-पूर्व लंदन की एक उच्च-सुरक्षा जेल में बिताए हैं और उससे लगभग 7 साल पहले ब्रिटिश राजधानी में इक्वाडोर के दूतावास में छिपकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था, जिसके कारण उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती थी।

Markapuram Tragedy Exposes Deepening Cracks in Telugu Road Safety

10-Day Break:Trump Pauses Energy Strikes On Iran as War Hits Day28

Tug-of-War: How the "Flood Water" Case Redefines River Rights

Why Amaravati’s "Statutory Shield" Matters for Andhra’s Future

When Distant Wars Hit Home:Why India Must Stay Ahead of the Crisis