Latest

बुजुर्गों के लिए यूपी में केयर गिवर्स

राज्य सरकार अकेले और असहाय वृद्धजनों की सेवा के लिए कुशल पेशेवर तैयार करने की मुहिम में जल्द ही जुटेगी।

आज के दौर में एकल परिवारों के बढ़ने और युवाओं के रोजगार के लिए बाहर जाने से बुजुर्गों की देखभाल एक बड़ी समस्या बन गई है। बच्चे दूर चले जाने के कारण कई वृद्धजन घरों में अकेले और लाचार रह जाते हैं। वर्तमान में कुशल पेशेवरों के अभाव में लोगों को रिश्तेदारों या परिचितों का सहारा लेना पड़ता है, जो आने वाले समय में एक गंभीर चुनौती साबित हो सकता है।

इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 'केयर गिवर्स' का एक विशेष कॉडर तैयार करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत 10वीं और 12वीं पास 20 से 40 वर्ष के युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे लाचार वृद्धजनों को सही समय पर उचित सहायता मिल सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए यूपी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने साढ़े तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं। युवाओं को 60 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें बुजुर्गों के स्वास्थ्य, शरीर रचना और उनकी देखभाल से जुड़े विषयों की जानकारी शामिल होगी। सरकार की इस पहल से जहां बुजुर्गों को सही देखरेख मिलेगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

Andhra’s Bunny Stick Festival Turns Deadly: One Dead, 100 Injured

Telangana’s ₹755 Cr Liquor Surge Triggers Economic & Social Debate

High Stakes in Bezawada: Unscripted Twists in Mayoral Election

भारत ने 226, श्रीलंका ने 430 रन का लक्ष्य हासिल किया

लाखों वेबसाइटों पर खतरा, सर्वर संचालक सतर्क