Latest

पुनौराधाम में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन

माता जानकी से आशीर्वाद लेकर ‎पुनौराधाम में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का उद्धघाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया

बिहार के माता जानकी की प्राकट्यस्थली पुनौरा धाम में मैथिली अधिकार दिवस के अवसर पर 23वां अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया। सीता प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शिरकत कर रहे हैं।

‎आज सुबह पुनौरा धाम में एक भव्य शोभायात्रा के साथ इस उत्सव का आगाज हुआ, जिसमें श्रद्धालु पारंपरिक मैथिली वेशभूषा और पाग धारण किए माता जानकी की प्राकट्य स्थली से रवाना हुए। इसके उपरांत, दोपहर के सत्र में भक्तिमय मंगलाचरण के साथ विधिवत उद्घाटन और सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न किया गया।

‎इस उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मिथिला की इस पावन स्थली को नमन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद आज पहली बार जब राजधानी से बाहर निकला, तो वह यह पावन स्थली पुनौरा धाम की स्थली है। यहां माँ जानकी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया कि जो दायित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया है, उस जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक निभा सकूं। उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही भाजपा ने मिथिला के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए सरकार मिथिला और मैथिली के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने मिथिलांचल और मैथिली भाषा के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाया था वो मील का पत्थर बन गया है। मिथिलांचल इलाके से लगातार उठ रही आवाज को भी उन्होंने सुना और मैथिली भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल करवाया। 22 दिसम्बर 2003 को भारत सरकार की ओर से मैथिली को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। इसी दिन प्रतिवर्ष मैथिली अधिकार दिवस मनाया जाता है और इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह मिथिला के 'पाहुन' भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बना और देश तथा विदेश के पर्यटक और श्रद्धालु अपने आराध्य का दर्शन करने पहुंच रहे हैं, उसी तरह पुनौरा धाम में भी माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। पुनौरा धाम ही नहीं, सम्पूर्ण मिथिला अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक का केंद्र बिंदु बनेगा। गृहमंत्री अमित शाह पुनौराधाम पहुंचकर प्रस्तावित भव्य मंदिर का शिलान्यास भी कर चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथिला की पहचान मखाना और मधुबनी पेंटिंग को विश्वव्यापी पहचान दी और मिथिला का सम्मान बढ़ाया।

‎इस मौके पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, गोपालजी ठाकुर, विधायक श्वेता गुप्ता, विधान पार्षद राखी देवी, सुनील कुमार पिंटू, बैजनाथ प्रसाद, गायत्री देवी, अनिल राम भी उपस्थित रहे। इस मौके पर मंच संचालन कमला बाबू ने किया।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के जगत जननी माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम जाने के क्रम में जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास ही हमारी ऊर्जा का स्रोत है।

‎इस दो दिवसीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता 2026

ED probe puts CPM under pressure, opens political space

Direct Mayors & 34% BC Quota: New Math of Andhra Local Body Polls

Amit Shah Meets South CMs in Chennai for Key Talks

RSS Baithak : Focus On Gen-Z, Coordination with Affiliates