Latest

जम्मू-श्रीनगर रूट पर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत

जम्मू-कश्मीर के यात्रियों और वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी।

भारतीय रेलवे जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू करने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा भेजे गए आधिकारिक मंजूरी पत्र को साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। इस नए रूट में शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

यह ट्रेन आगामी नवरात्र के अवसर पर शुरू की जा सकती है, जब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। जम्मू और श्रीनगर के बीच पहले से चल रही दोनों वंदे भारत ट्रेनें पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं। इस नई सेवा के शुरू होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन जम्मू तवी से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर उधमपुर और वैष्णो देवी कटड़ा होते हुए दोपहर 3:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापिसी  में यह श्रीनगर से शाम 4:00 बजे चलकर रात 8:40 बजे जम्मू पहुंचेगी। इस रूट का संभावित किराया मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों की तरह ही 855 रुपये से 1780 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे और रेल कनेक्टिविटी का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

Kerala Heat Drives Power Demand, Puts Grid Under Strain

Hyderabad Police Bust Major Interstate Cyber Fraud Ring

CPM to rewrite report after state committee criticism

ED seeks FIR against Pinarayi, Veena and Riyas in CMRL case

AP, TG Clash over Krishna and Godavari Water Issues at CWC Meet