Entertainment

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल

भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित हस्ती दीपिका पादुकोण को प्रतिष्ठित हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के 2026 वर्ग के लिए चुना गया है।

प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 के लिए चुना गया है। यह सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय महिला अभिनेत्री बन गई हैं। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 2 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इस चयन की घोषणा की, जिसमें दीपिका के साथ-साथ एमिली ब्लंट, डेमी मूर, रेचल मैकएडम्स, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक और स्टेनली टुची जैसे हॉलीवुड के दिग्गज सितारों के नाम भी शामिल हैं। दीपिका को "मोशन पिक्चर" श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कैलिफोर्निया में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसे दुनिया भर के पर्यटक देखने आते हैं। इस 2.1 किलोमीटर लंबी सड़क पर अब तक 2,800 से अधिक कलाकारों, गायकों, निर्देशकों और फिल्म निर्माताओं के नाम वाले सितारे लगाए जा चुके हैं। हर साल लाखों लोग इस जगह का दौरा करते हैं और अपने पसंदीदा सितारों के नामों वाले सितारों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। एक स्टार की स्थापना पर लगभग 73 लाख रुपये खर्च होते हैं, और यह पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस मान्यता को पाकर अभिभूत हैं। इससे पहले, भारत में जन्मे साबू दस्तगीर को भी वॉक ऑफ फेम में स्थान मिला था, लेकिन उस समय वह अमेरिकी नागरिक बन चुके थे। दीपिका इस सूची में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जो इस सम्मान के साथ वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा की पहचान को और ऊंचाइयों  तक पहुंचा रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हॉलीवुड में उन्होंने 2017 में फिल्म ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में अभिनेता विन डीजल के साथ अभिनय किया था। इसके बाद उनके अंतरराष्ट्रीय कद में लगातार वृद्धि हुई। 2018 में उन्हें टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में स्थान दिया था और वह TIME100 पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं। दीपिका फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में ट्रॉफी अनवील करने वाली पहली भारतीय भी थीं। इसके अलावा वे लुई विटॉन और कार्टियर जैसे विश्वप्रसिद्ध फैशन ब्रांड्स का चेहरा भी रही हैं।

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल होना न केवल उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह भारतीय फिल्म उद्योग के लिए भी गर्व की बात है। यह सम्मान भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय पहचान और प्रभाव को और सशक्त करता है।

Rahul Gandhi’s ‘Vote Chori’ Claim Faces an Evidence Gap

AP Issues New Rules on Paying Influencers for State Schemes

चीन की उड़न तश्तरी

Khairatabad Segment Turns into a Three-Way Political Battleground

21 साल बाद प्रदेश में लौटी सार्वजनिक बस सेवा, 351 बसों को हरी झंडी